बाउंड्रीबाल बनवाने को 770 कब्रिस्तानों का हुआ सर्वेक्षण

Uncategorized

DM !FARRUKHABAD : अल्पसंख्यक वर्ग के लिए शासन की महत्वपूर्ण योजना कब्रिस्तान बाउण्ड्रीबाल का निर्माण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी पवन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में इस वर्ष शासन से प्राप्त धन 1 करोड़ 51 लाख 56 हजार की धनराशि जो बजट प्राप्त हुआ है उसके अन्तर्गत जनपद में प्रथम चरण में बाउड्रीबाल के लिए जो स्थान चिन्हिंत किये गये उन पर समीक्षा की गयी।

बैठक में बताया गया कि 770 स्थाना का पहले ही सर्वेक्षण किया जा चुका है। इस सम्बंध में समिति के नामित सदस्य डा0 एम एस सिद्दीकी ने कहा कि प्रथम चरण में उन स्थानों का चयन किया जाये जहां पर मिश्रित आबादी है और कोई विवाद नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं ईओ नगर पालिका/पंचायत से कब्रिस्तान के स्थलों के बारे में जहां बाउण्ड्रीबाल बनवाई जानी है की चर्चा की।

[bannergarden id=”8″]

बैठक में सर्व सम्मति से जो स्थान चयनित किये गये हैं उनमें नगर फर्रुखाबाद में छोटे साहब बड़े साहब की दरगाह के समीप कब्रिस्तान, बहादुरगंज तराई, गुडगांवदेवी मंदिर के पास, नवदिया फतेहगढ़ के पास, रखा मजार, सलामत खां, नवभारत कोल्ड स्टोरेज के पास, लाल गेट के पास, आर आर पी कालेज फतेहगढ़ रोड के पास, टाउन हाल के पास, आईटीआई के पास कब्रिस्तानों की बाउंण्ड्रीबाल बनवाने का प्रस्ताव किया गया। इसी प्रकार कायमगंज में लखनपुर, चिलौली और कंपिल शहर में स्थापित कब्रिस्तानों की बाउण्ड्री बाल बनाई जायेगी। खुदागंज, राजेपुर सराय मेदा, शेखपुर के समीप कब्रिस्तान भी चिन्हिंत किये गये हैं।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को यह निर्देश दिये कि बाउण्ड्रीबाल बनवाते समय यह अवश्य देख लें कि खतौनी में स्थान कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है या नहीं। शमसाबाद में पपड़ी खुर्द व सिसरोली ग्रामों के कब्रिस्तानों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी बताया कि यह बाउण्ड्री बाल बनवाये जाने का चयन अन्तिम नहीं है जैसे जैसे शासन से धन प्राप्त होता रहेगा उस प्रकार से भविष्य में शेष छूटे हुए कब्रिस्तानों की बाउण्ड्रीबाल बनवाई जायेगी।

बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अध्ािकारी आई पी पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, ईओ कायमगंज, फर्रुखाबाद एवं पीडी उपस्थित रहे।