संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाने से किशोरी की मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम  नगला मकू निवासी कश्मीर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री आरती उर्फ अंजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली। जिससे उसे घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[bannergarden id=”8″]
अंजू घर पर अकेली थी तभी अचानक उसके घर से चीख पुकार की आवाज आयी तो लोग उसके घर की तरफ दौड़े। जब तक कोई कुछ समझ पाता, अंजू खुद ही दरबाजा खोलकर जलती हुई सड़क पर दौड़ने लगी। लेकिन आग की लपटों ने उसे पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था। आखिर जब वह लड़खड़ा कर गिर गयी तो स्थानीय लोगों ने कंबल इत्यादि डालकर उसकी आग बुझाई। लेकिन वह पूरी तरह से जल चुकी थी। अंजू को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम डा0 दीपक कटारिया ने किया। जिसमें मौत की बजह आग लगना ही बताया गया है।