सौम्य स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 23 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 जनवरी को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 23 जनवरी 2013, बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अब आपको ऐसा लग रहा है जैसे आपके लिए सबकुछ संभव है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है.नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं। प्रयास में कमी नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने विचार मजबूती से रखने में कोई बुराई नहीं है बस ध्यान रखिए दूसरों के विचारों को भी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 13 है.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। खानपान का ध्यान रखें। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको सबकुछ वैसे स्वीकार करने की जरूरत नहीं जैसे वह है, आप स्वतंत्र होकर जी सकते हैं. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 29 है.सम्मान में कमी के अवसर का संदेह कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है। व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह समय अपने कार्यस्थल में कोई अचानक बदलाव लाने के लिए सही नहीं है . आपका लकी रंग सी ग्रीन लकी नंबर 3 है.अधिक किए गए प्रयास आपके लिए सफलता प्रदान करेंगे। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आपने फिलहाल कोई काम करना शुरू किया है तो उसमे एक अच्छा परिणाम आप देख सकते हैं. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है.वाहन सावधानी से चलाएं। आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान होना चाहिए। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी।

न्या राशिफल (Virgo Horoscope)

यह महीना आपके लिए काफी रोमांस से भरा रहने वाला है. आपका लकी रंग पिंक  और लकी नंबर 14 है.सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग है। आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपकी रचनात्मकता बहुत ही चरम सीमा पर रहने वाली है. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 15 है. शुभ कार्यों की अधिकता आपके लिए हितकर रह सकेगी। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने आप फिट पाएंगे क्योकिं आप जो डाइट फोलो कर रहे वह आपके लिए बिलकुल ही सही है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 6 है.विवाद को हल करने का साहस आएगा। आलस्य बिलकुल नहीं करें। जरूरी वस्तु क्रय करेंगे। सामाजिक मांगलिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी समझौता में पड़ते हैं तो आप इसमे उलझ सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. कार्य के प्रति समर्पण व परिश्रम आवश्यक है। नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको जीवन सही दिशा की कमी महसूस हो सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है.योजनाएं फलीभूत होंगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अपने आप को बदलता देख रहे हैं तो ध्यान दीजिए की यह बदलाव सही हो. आपका लकी रंग कैमल ब्राउंन और लकी नंबर 1 है.धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। यात्रा में सावधानी रखना चाहिए। लाभकारी प्रेरणाएं मिलेंगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप पाएंगे कि आपने जितना सोचा था आपकी क्षमता उससे कही ज्यादा है. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 19 है.सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति के कामों में सफलता की संभावना बनेगी। कार्य व्यवसाय की गति उत्तम होगी।