विवेकानंद जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर सार्धसती आयोजन समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों द्वारा जन चेतना अभियान के अन्तर्गत नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

विवेकानंद की जयंती पर समाज के सैकड़ों व्यक्तियों ने शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ निकाली। शोभायात्रा के आगे सरस्वती शिशु मंदिर का बैण्ड सर्वेश कुमार शुक्ला संगीताचार्य के नेतृत्व में चल रहा था। नगरवासियों ने जगह जगह शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा मुख्य मार्ग के पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लाल सराय होती हुई स्वराज्य कुटीर पर सम्पन्न हुई।

स्वामी जी के विचारों से हमें आजादी तो मिल गयी लेकिन हमारा अतीत का गौरव जिसमें भारत विश्व गुरु था उसको अभी पूरा करना होगा। इसके लिए हमें भारत का पुनः निर्माण करना होगा। इसके लिए हमें समाज में युवा शक्ति, महिला शक्ति और समाज में सभी वर्गों की हिस्सेदारी करनी होगी। युवाओं ने जयंती अवसर पर भारत के पुनः निर्माण का संकल्प लिया।

इस दौरान डा0 श्रीकृष्ण गुप्त, सह संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय, डा0 सुरेन्द्र गुप्त, अतुल कपूर, रवीन्द्र भदौरिया, ज्ञानेश गौड़, माधुरी दुबे, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्धाज, विशम्भर दयाल, डा0 सुबोध वर्मा, अरविंद, सूर्यकांत गुप्त, अनुराग अग्रवाल, संजय गर्ग, निमिष टन्डन आदि मौजूद रहे।