छप्पर फाड़ के: कांती ने लोहिया में जने दो पुत्र, एक पुत्री

Uncategorized

फर्रुखाबाद: राजेपुर क्षेत्र के ग्राम डबरी निवासी रतीराम वर्मा की पत्नी कांती ने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। एक साथ गूंज तीन की किलकारियों से लोहिया अस्पताल का महिला बार्ड खुशी से झूम गया। बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा।

सोमवार दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे आशा नन्हींदेवी व सास रामश्री, ससुर रामनरेश ने प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता कांती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम महिला कांती ने सात महीने के दो पुत्रों व एक पुत्री को जन्म दिया। तीन बच्चों के एक साथ जन्म होने से रामश्री व रामनरेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला बच्चों को ठंड में सुरक्षित रखने के लिए रुई लपेटकर रखा गया है। प्रसूता कांती भी पूरी तरह स्वस्थ है। प्रसूता की सास रामश्री ने बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व कांती ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था लेकिन उनकी कुछ समय बाद मौत हो गयी थी।