20 से होगा किसान महोत्सव का आयोजन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने किसान महोत्सव आयोजन करने के निर्देश दिये हैं। किसान महोत्सव का आयोजन आफीसर्स कालोनी में 20, 21 व 22 दिसम्बर को किया जायेगा।

किसान महोत्सव में कृषकों को कृषि उत्पादन में सही एवं नियमित वृद्वि, कृषकों की आय में वृद्वि, कृषकों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर के उन्नयन तथा शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी एवं उसका लाभ किसानों तक पहुंचाने हेतु एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण सम्बंधी जानकारी दी जायेगी।

महोत्सव में कृषि विभाग के अतिरिक्त पशु पालन, उद्यान, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग, नेडा, लघु सिंचाई एवं सहकारिता विभाग आदि भाग लेंगे।