लघु उद्यमियों को सरकार देगी ५० प्रतिशत सब्सिडी पर कर्ज

Uncategorized

फर्रुखाबाद : शहर के लोहाई रोड स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर प उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत शरण गंगवार ने कहा कि हस्त शिल्प व लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उद्यमियों को कर्ज दिया जायेगा। जिससे जनपदों में निवेश के साथ ही विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जापान की एक कंपनी के अधिकारी प्रदेश में आयेंगे जहां उन्हें फर्रुखाबाद की रजाई व अन्य घरेलू उत्पाद दिखायेंगे।

उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उद्यमियों को मशीने भी उपलब्ध कराएगी। उन्हें आधे अनुदान पर 2.5 लाख तक का लोन मिलेगा। राज्यमंत्री ने बताया कि उद्योग विभाग का सालाना बजट 1.20 करोड़ रुपये है। इसमें सौ करोड़ कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होते हैं। मात्र 20 करोड़ से योजनाएं बनती हैं। उन्होंने बजट बढ़ाने को मुख्यमंत्री से बात की है।

उन्होंने कहा कि वह हाल ही में जापान गए थे। जापान की तकाक्षी माया कंपनी के अधिकारी शीघ्र ही प्रदेश में आएंगे। वह उन्हें फर्रुखाबाद की रजाई व अन्य घरेलू उत्पाद दिखाएंगे, ताकि घरेलू उद्योग की खरीद का रास्ता खुल सके। राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कई विदेशी कंपनियां उद्योग लगाने को तैयार हैं, लेकिन वह सुरक्षा मांगती हैं। राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। बंसल गुट व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रोहित गोयल, सपा नेता सरल दुबे आदि मौजूद थे।