अत्यधिक भावुक व मन के शंकालु होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
*अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 नवंबर 2012 मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

जैसे आप पिछे सोचते आ रहे थे उस तरह की सोच को बदलने की जरूरत है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है.व्यापार की समस्याओं का हल नहीं हो पाएगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा। सारी योजनाएँ रखी रह जाएँगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज हो सकता है कि आप जहां काम कर रहे हैं वहां आपके अप्रेजल पर विचार किया जा रहा हो. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 20 है.व्यापार की समस्याओं का हल नहीं हो पाएगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा। सारी योजनाएँ रखी रह जाएँगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपको रिलेशन को लेकर कोई चिंता नहीं करनी है. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 23 है. वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएँ। आपसी विश्वास, सामंजस्य से कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यावहारिक जवाबदारी निभा पाएँगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के सपोर्ट के लिए कुछ भी कीजिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 12 है.अनुचित कार्यों की ओर से चित्त को हटाएँ। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको उन चीजों से निजात पाने की जरूरत है जिसने आपके लाइफ को रोके रखना है. आपका लकी कलर ब्लू और लकी नंबर 31 है. कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी आयोजन की चर्चा होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय महसूस करेंगे. आपका लकी कलर ब्राउंन और लकी नंबर 17 है. काफी समय से कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लापरवाही न करें। बातचीत, तर्क, कार्यकुशलता का प्रभाव रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप थोड़े हतास और निराश हो सकते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 18 है.आर्थिक मामलों को समय पर निपटाएँ। व्यावहारिक संबंध सुधरेंगे। राज्यपक्ष में अनुकूलता बढ़ेगी। दूसरों के कारण अनायास प्रगति होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपनी फ्रेंडशीप को इंजोय कर पाएंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 11 है.भागीदार के साथ व्याप्त गलतफहमियों का निराकरण हो सकेगा। समय पर कार्य होने से काम-काज के प्रति नई आशा का संचार होगा। समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप परखेंगे कौन सी चीजे आपको पसंद है और नापसंद है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 4 है.सही-गलत का निर्णय लेने में देरी न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रवास संभव है। भाग्य के भरोसे नहीं रहकर कर्म भी करना होगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने आप को प्रमोट कीजिए इसके लिए आपको किसी भी मीडिया का सहारा लेना पड़े.  आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. नई योजनाएँ सार्थक होंगी। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। पूँजी निवेश संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है.पारिवारिक मामलों में स्पष्टता रखना होगी। आर्थिक मामले उलझेंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा नुकसानप्रद रहेगी। कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज हो सकता है कि किसी परेशानी से आपका सामना हो. आपका लकी रंग बीज 3 और लकी नंबर 34 है.बातचीत, विचार-विमर्श के सही परिणाम देखने को मिलेंगे। दूसरों के कार्यों की आलोचना न करें। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बनेंगे।