तमंचे की नोक पर लुट गया लक्ष्मी पूजन के लिए रखा लाखो का माल जेवर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: यकीन करना मुश्किल है कि एक अकेले चोर ने कोतवाली फतेहगढ़ के लगभग सामने एक व्यापारी के घर से तमंचे की नोक पर लाखो का जेवर और नगदी लूट ली| अगर ये सच है तो भरोसा किस पर किया जाये| कहते है कि भगवान से लेकर पुलिस तक मुस्तैद होते है दिवाली के दिन| कुबेर खुद अपने भक्तो को अपना खजाना बाटने निकलते है| लक्ष्मी इस दिन सब पर मेहरबान होती है| इस रात धनवर्षा होती है| मगर फतेहगढ़ के ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के मालिक ग्रीश चन्द्र वार्ष्णेय पर इस दिवाली पर लक्ष्मी और कुबेर दोनों गुस्सा गए| वार्ष्णेय के घर में लक्ष्मी पूजन के लिए रखा घर का जेवर और नगदी एक लुटेरा घर के सबसे अन्दर के कमरे से लूट कर फरार हो गया| खबर लिखे जाने तक एसओजी पुलिस छानवीन कर रही है|

फतेहगढ़ कोतवाली के ठीक सामने ब्रजवासी मिष्ठान भंडार है| इसके मालिक ग्रीश चन्द्र वार्ष्णेय कस्रात्ता मोहल्ले में रहते है| बीती रात घर के सभी सदस्यों ने लक्ष्मी पूजन किया| जैसा की लक्ष्मी पूजन घर के सबसे अन्दर स्टोर/पूजा गृह में होती है जो सबसे सुरक्षित भी होता है| लक्ष्मी पूजन के समय महिलाएं अपना जेवर और घर की नगदी भी पूजन में रखती है ताकि उन पर लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए| वार्ष्णेय परिवार ने भी ऐसा ही किया| पूजन के बाद खाना पीना खाकर सब सो गए|

वार्ष्णेय की सबसे छोटी पुत्री रिया उम्र 21 साल ने जे एन आई रिपोर्टर को बताया कि रात लगभग दो बजे के करीब एक चोर घर में घुस आया| उसने पूजा स्थल पर रखा सारा माल जेवर समेत लिया| इसी बीच पिताजी की नींद खुल गयी| पिताजी चिल्लाये तो इसी बीच मैं भी आ गयी| लुटेरे ने तमंचा मेरी कनपटी पर रख दिया| और पीछा करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गया| लुटेरा सिंगल कद काठी का और करीब 25 साल के आसपास की उम्र का बताया गया|

इस घटना के बाद वार्ष्णेय काफी सदमे में है| उनकी बड़ी बेटी नेहा की कुछ दिनों पहले गोद भराई हुई थी| उसकी होने वाली ससुराल से आया जेवर भी लुटेरा लूट ले गया| अगले माह उसकी शादी होने वाली है|