जल्दबाजी त्याग दें तो आज जन्मे व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में होंगे सफल

Uncategorized
फर्रुखाबाद : आज जिनका जन्मदिन है (11.10.2012) जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है JNI की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2,11, 20, 29

शुभ अंक : 2,11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी


मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याए हो सकती है , जंक फूड से दूरी बनाए रखे. आपका लकी रंग बेबी पिंक  और लकी नंबर 4 है. रचनात्मक, व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति की समस्या जल्द ही दूर होगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज सब कुछ मैनेज रहेगा, इसके अलवा आज आप थोड़े व्यस्त भी रहेंगे.  आपका लकी रंग इंडियो और लकी नंबर 8 है. अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

कुछ समय अपने परिवार के दीजिए, उनके साथ खुशिया बांटिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 14 है.  कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके तारे देखकर लगता है कि आप किसी पुराने दोस्त से आप मिल सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका धन मिलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप अपने आप को प्रोत्साहित करें. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 34 है.व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज पास्ट के रिलेशन को लेकर कोई समस्या पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

किसी भी चीज के लिए सो ऑफ मत कीजिए नहीं तो समस्याए पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 16 है. नवीन योजनाओं से लाभ होगा। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य का विस्तार हो सकेगा।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपनी जानकारियों का उपयोग हरेक क्षेत्र में करें. आपका लकी रंग स्टील ग्रीन और लकी नंबर 7 है. नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। कार्य में विलंब की आशंका है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने किसी क्वालटी की वजह से किसी की मदद कर सकते हैं . आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 12 है. संघर्षपूर्ण वातावरण में काम करना होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। व्यवसाय की किसी समस्या का समाधान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके आसपास जो चतुर और चालाक लोग हैं उनसे सावधान हो जाए. आपका लकी रंग सी ग्रीन  और लकी नंबर 27 है. सुसंगति से लाभ होगा। आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप अपने हॉबी को फोलो करते हुए देखेंगे आप .आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है. लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिल सकेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। संतान संबंधी काम होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको किसी चीज के लिए पुरस्कार से नवाजा जा सकता है. आपका लकी रंग कॉपर  और लकी नंबर 9 है.  क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

 

जानिए बृहस्पति देव को…
* बृहस्पति (Jupiter), देवताओं के गुरु हैं। * गुरु शील और धर्म के अवतार हैं। * प्रार्थनाओं और बलिदानों के मुख्य प्रस्तावक हैं, जिन्हें देवताओं के पुरोहित के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

* बृहस्पति सत्व गुणी हैं और ज्ञान और शिक्षण का प्रतिनिधित्व करते हैं।

* हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, वे देवताओं के गुरु हैं और दानवों के गुरु शुक्राचार्य के कट्टर विरोधी हैं।

* बृहस्पति पीले या सुनहरे रंग के हैं और एक छड़ी, एक कमल और अपनी माला धारण करते हैं।