भूमि पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सुहाने मौसम के बीच देर शाम भारतीय पाठशाला लोहाई रोड में रामलीला कार्यक्रम का भूमि पूजन करने के साथ ही मंचन शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

रामलीला कमेटी ने हवन पूजन के साथ राम,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित अन्य देवी देवताओं का पूजन विधि विधान से किया गया और पूजन के साथ ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया। रामलीला में 9 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम का मंचन कलाकारों के द्वारा किया जायेगा। जिसमें 9 अक्टूबर को गणेश पूजन, 10 अक्टूबर को सती मोह, शिव विवाह, 11 अक्टूबर को नारद मोह, 12 अक्टूबर को रावण जन्म अत्याचार, 13 को पृथ्वी पुकार, राम जन्म, बाल लीलायें, 14 को विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, 15 को पुष्प वाटिका नगर दर्शन, 16 को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, 18 को श्रीराम बारात शोभायात्रा, 19 को श्रीराम विवाह, 20 को राम वनगमन, 21 को केवट संवाद, 22 को दशरथ मरण, श्रीराम भरत मिलाप, पादुका दान, 23 को अनुसुइया संवाद, 24 सूपनखा अंगहीन, सीता हरण, 25 को शबरी फलभोज, सुग्रीव मिलन, वालि वध, 26 को लंका दहन, 27 को विभीषण शरणागत, अंगद रावण संवाद, 28 को लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण वध, 29 को मेघनाथ व रावण वध, 30 अक्टूबर को भरत मिलाप, 31 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक कार्यक्रम किया जायेगा। सभी कार्यक्रमों का समयानुसार जेएनआई पर प्रकाशन जारी रहेगा।