होमगार्ड मृतक आश्रित भर्ती में तीन दौड़े,तीनों पास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला होमगार्ड के मृतक आश्रितों की भर्ती में दौड़ का आयोजन किया गया | जिसमे कुल तीन युवाओ ने हिस्सा लिया तीनों ने दौड़ पास कर ली| दौड़ के आयोजन में सुरक्षा के काफी इंतजाम किये गये| रखा रोड को तकरीबन आधा घंटे के लिये बाधित भी किया गया|
मृतक आश्रित भर्ती की दौड़ रखा रोड पर आयोजित की गयी| दौड़ रखा से सेन्ट्रल जेल तक आयोजित हुई| जिला कमांडेट शैलेन्द्र सिंह ने जेएनआई को बताया कि भर्ती की कमेटी में जिला कमांडेट, बीएसए संदीप चौधरी, कानपुर के कमांडेट सतेन्द्र कुमार के साथ ही साथ मंडल कमांडेट थे| उन्होंने बताया कि 10 मिनट में दो किलो मीटर की दौड़ करायी गयी| लेकिन तीन युवा ही भर्ती में दौड़े| और तीनो ने दौड़ पास कर ली|

अब उनका पुलिस बेरीफिकेशन होगा उसके बाद मेडिकल और 94 दिन की ट्रेनिग भी दी जायेगी| अंत में तीनो को पास होने पर नियुक्ति पत्र जारी होंगे|