होटल में संदिग्धों की तलाश में पुलिस की रेड

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: एक होटल में संदिग्धों की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| लेकिन पुलिस के हाथ फ़िलहाल कुछ नही लगा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एक चर्चित होटल है| गुरुवार को दोपहर बाद होटल में शहर कोतवाल व स्वाट टीम प्रभारी ने संयुक्त रूप से दबिश दी| लेकिन होटल में उन्हें कुछ नही मिला| होटल में एक महाराष्ट्र का व्यक्ति ठहरा था| उसके पास अभिलेख देखे जो पूरे थे| जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गयी|
शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश दी गयी थी| लेकिन कुछ भी संदिग्ध नही मिला|