हैरो से दबकर किसान ने दम तोडा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)खेत की जोताई के लिए हैरो लगा ट्रैक्टर लेकर जा रहा किसान ऊंचाई पर चढ़ते समय ट्रैक्टर पलटने से हैरो में दबकर मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज निवासी कृषक 64 वर्षीय रामनिवास राजपूत गांव गंडुआ के पास अपने खेत की जोताई के लिए हैरो लगा ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी ऊबड़-खाबड़ रास्ते में ऊंचाई पर चढ़ते समय ट्रैक्टर पलट गया| जिससे होरो में दबकर रामनिवास की मौत हो गयी| घटना सुनसान जगह पर हुई|जिससे परिजनों को घटना का कोई पता नही चला|

रविवार को जब देर शाम होने के बाद भी वह घर नही लौटे तो पता चला कि उसकी हैरो से दबकर मौत हो गयी है| शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया|