हिन्दू महासभा ने किया संगठन विस्तार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया| इसके साथ ही साथ समाज व संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया|
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित हुई बैठक में राष्ट्रीय गीत के साथ वंदना की गयी| बैठक में जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने विभिन्य संवर्गों का विस्तार किया| जिसमें नगर स्तर, वार्ड अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समायोजन किया गया| बैठक में निष्ठावान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेट कर उन्हें सम्मानित किया|
जिलाध्यक्ष ने समाज व संगठन को मजबूत करने पर बल दिया | इसके साथ ही जोश उत्साह व राष्ट प्रेम का संचार कराया| मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने भी विचार व्यक्त किये| बैठक का संचालन सौरभ मिश्रा ने किया| अध्यक्षता प्रदेश सहमंत्री किशन मिश्रा ने की|