हाथो की मेंहदी के साथ दिखा सेल्फी का क्रेज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: 21 वें फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन के दौरान चल रही विभिन्य प्रतियोगिताओं के साथ रविवार को चित्रकला व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जंहा प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक कला का लोहा मनवाया| वही हाथ में रची मेंहदी के साथ सेल्फी का क्रेज नजर आया|
नगर के पटेल पार्क में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में जंहा हाथो में जानवरों से प्रेम को दर्शाया गया वही चित्रकला में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया गया| चित्रकला में सीनियर वर्ग में सोनी गुप्ता प्रथम, जूनियर वर्ग में इशिका को प्रथम स्थान मिला| वही प्राथमिक वर्ग में अग्रिमा तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया| इसके साथ ही साथ मेंहदी में सीनियर वर्ग में प्रियांशी व सोनी गुप्ता प्रथम, जूनियर वर्ग में कोमल दीक्षित को प्रथम स्थान हासील हुआ|

मेहदी प्रतियोगिता के दौरान हाथों में मेहदी रचाकर सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा| प्रभा कनौजिया, अल्का राजपूत, सुधीर कुशवाहा , नेहा सक्सेना निर्णायक की भुमिका में रहे|