हाई-वे पर चार घंटे पड़ी रही लाश, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज के बिढहेल निवासी 45 वर्षीय राजेश दुबे पुत्र लालाराम को तेज रफ्तार कार ने इटावा-बरेली हाई-वे पर जैतपुर के निकट कुचल दिया| आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया| जिसके बाद परिजनों ने जाम लगा दिया| तकरीबन चार घंटे तक लगे जाम के बाद एसडीएम के कहने पर जाम खुल सका | भीड़ ने पुलिस को जमकर गाली-गलौज किया|राजेश दुबे कि उनके गाँव में ही परचून की दुकान है| वह दोपहर लगभग दो बजे शहर के लिंजीगंज बाजार से साइकिल से दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे | जब वह ग्राम जैतपुर के निकट इटावा-बरेली हाई-बे पर पंहुचे तो मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि कार सबार मौके से भाग गया| घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर परिजनों के साथ ही साथ भीड़ एकत्रित हो गयी | भीड़ ने नाला बघार चौकी इंचार्ज संजय यादव व सिपाही संतोष पर कार को भगा देने का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी| भीड़ का कहना है कि 108 एम्बुलेंस को भी फोन किया वह भी नही आयी| जाम लगाने के दौरान राहगीरों के साथ भीड़ की नोकझोंक भी हो गयी| भीड़ ने सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा के पंहुचने पर उन्हें भी गाली-गलौज और साथ ही मौके पर खड़े अन्य पुलिस कर्मियों को भी भला-बुरा कहा|
तकरीबन चार घंटे के बाद एसडीएम सदर रमेश यादव के पंहुचें और उन्होंने सरकारी सहायता ( किसान दुर्घटना बीमा) के माध्यम से धन राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया| इसके बाद जाम खुल सका| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अपनी जिप से भेजा| मृतक की पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|