हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सबारों की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर प्रतिनिधि) बाइक से जा रहे दो बाइक सबारों को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया | जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |
जनपद मैनपुरी के बिछवा जैली जिरौली निवासी 23 वर्षीय विमल उर्फ़ टीटू पुत्र गजेन्द्र सिंह अपने साथी 20 वर्षीय दोस्त अनिल पुत्र शवदेश सिंह के साथ हरदोई बाइक से जा रहा था|वह जनपद हरदोई के बाबन व्लाक में शौचालयों का सर्वे करते थे| बुधवार को सुबह वह दोनों घर से हरदोई के लिए निकले| जब वह थाना राजेपुर के जैनापुर व डबरी के बीच पंहुचे तो किसी अज्ञात वाहन नें उनको कुचल दिया | जिससे दोनों गंभीर हो गये|
सुबह लगभग 8:30 बजे अनिल को उसके साथी संदीप पुत्र नरेश ने व विमल को 9:25 बजे डायल 100 के पुलिस कर्मी बहादुर ने भर्ती कराया| जंहा दोनों को ईएमओ डॉ० प्रदीप कुमार नें मृत घोषित कर दिया| वही घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद नें जाकर जाँच पड़ताल की|
विमल की माँ प्रेम लता एक भाई अंशुल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| वही अनिल की माँ गीता का रो-रो कर बेदम हो गयी|  अनिल तीन भाईयों में सबसे बड़ा था|