हाई-वे पर दो बाइक सबारो की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के डबरी तिराहे के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सबारो को कुचल दिया| जिससे उनकी मौत हो गयी | दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के अरबल चांदापुर निवासी 30 वर्षीय अमित उर्फ़ अंकित दीक्षित पुत्र ईश्वर चन्द्र अपने साथी 28 वर्षीय शिवबालक उर्फ़ टिंकू द्विवेदी पुत्र रामतीर्थ द्विवेदी के साथ बीती शाम अपने घर से निकला| रविवार रात लगभग 11 बजे वह दोनों बाइक से राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर डबरी तिराहे के निकट पंहुचे तो किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया| दोनों मौके पर ही गम्भीर हालत में पड़े थे| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को लोगिया अस्पताल पंहुचाया जंहा डॉ० राजकिशोर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पंहुचे| अमित की पत्नी कंचन व वर्मा देवी व टिंकू की पत्नी पूजा व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अमित बिहार में मिठाई का काम करता था और कुछ दिन पूर्व ही घर आया था| वही टिंकू गुजरात में नौकरी कर रहा था| लोहिया अस्पताल में आवास-विकास चौकी इंचार्ज बनीसिंह ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| राजेपुर थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही ,मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|