हवन-पूजन कर भैरव बाबा का जन्मोत्सव मनाया

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:धूमधाम से भगवान भैरव बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रधालुओं ने भाग लिया और पुन्य के भागी बने|
शहर के नितगंजा स्थित बाल भैरो मंदिर में हबन पूजन व 56 भोग के साथ ही उनका भव्य श्रंगार किया गया| इसके बाद प्रसाद वितरण देर रात तक चला| विजय गुप्ता, निखिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र, दीपक,संजीव आदि ने व्यवस्था देखी| वही थाना मऊदरवाजा के गंगा किनारे भैरव घाट मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े|
विशाल भंडारे का आयोजन हुआ| राजेश शिवानी,वेद प्रकाश लल्ला, चैतन्य रस्तोगी, शालिनी, शिवानी, रेनू, मंजू रस्तोगी,ललित कुमार रस्तोगी रहे| देर रात आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त पंहुचे|