हर बूथ को साफ़ करने का अभियान चलाने जा रही बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से लग गयी है| जिसके तहत कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिये गये है| इसके साथ ही हर बूथ पर स्वच्छता अभियान भी चलाये जाने की रणनीति बनायी जायेगी|
पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक ली| जिसमें उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान , सदस्यता अभियान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की| उन्होंने कहा की पिछली बार पार्टी की जीत बूथ मजबूत होने के कारण हुई थी| जिसके चलते अब फिर से बूथों को मजबूत करने में सभी जुट जाये|
उन्होंने कहा कि आगामी 7 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर सफाई अभियान चलाया जायेगा| जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि हर व्लाक स्तर पर ग्रामसम्पर्क अभियान व ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक महीने में तीन चौपाल लगायी जायेगी| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,विधायक अमर सिंह खटिक, जिला महामंत्री विमल कटियार,भूदेव राजपूत, डॉ० प्रभात अवस्थी,शैलेन्द्र सिंह राठौर,भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|