हर्ष फायरिंग में दो को घायल करने में पूर्व प्रधान पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने राजेपुर के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस बंदूक की तलाश कर रही है|
दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा गया है कि सोमबार को उपदेश गुप्ता के घर में पुत्री कंचन की गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था | वर पक्ष जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज से आया था| घर के बाहर डीजे बज रहा था| तभी डीजे की धुन पर पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता ने हर्ष फायरिग शुरू कर दी| फायरिंग करते समय बंदूक अचानक उसके हाथ से गिर जाने से ग्राम कड़क्का निवासी 30 वर्षीय फल विक्रेता तसब्बर पुत्र इकरार व 9 वर्षीय सौरभ पुत्र सर्वेश के पैरो में गोली लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता के खिलाफ धारा 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस घटना में प्रयुक्त बंदूक और पूर्व प्रधान को तलाश कर रही है |