हरदोई के विधायको का जोरदार स्वागत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: जनपद हरदोई से विधायक रजनी तिवारी और माघवेन्द्र सिंह का नगर में जोरदार स्वागत किया गया| विधायको ने कहा की योगी सरकार आम जनता के लिये बनी थी| और अब आम जनता से जुड़े फैसले ही लिये जायेगे|

शहर के बाग़ कूंचा स्थित डेरी वाले रामखिलावन मिश्रा और राजेश मिश्रा के आवास पर पंहुचे विधानसभा सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र सिंह (रानू) व शाहाबाद से बीजेपी विधायक रजनी तिवारी ने कहा की सभी योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास की तर्ज पर कार्य करेगी| गरीबो को न्याय मिलेगा| सरकार आम जन मानस के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी कर रही है|

सतेन्द्र दीक्षित, रानू दीक्षित, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे|