हम गुंडई करते तो सेनापति परिवार नही होता: दमयंती

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी के साथ सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्रो के विवाद ने अब राजनैतिक रंग पकड़ लिया है| बीती रात दमयंती सिंह ने पुलिस को प्रांशु के खिलाफ तहरीर दी थी | लेकिन एफआईआर दर्ज ना होने से आक्रोशित सपा की चेयरमैंन पद की प्रत्याशी दमयंती सिंह ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला| उन्होंने विवादित वयान देते हुये कहा की उनके परिवार ने इस तरह की गुंडई नही की यदि की होती तो सेनापति परिवार नही होता|

अपने चुनावी कार्यालय लोहाई रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा प्रत्याशी ने कहा की भाजपा की गुंडई चरम पर है| लेकिन जनता सब देख रही है| आम जनता भी बीजेपी की गुंडई से परेशान है| वही पुलिस व प्रशासन भी कोई कार्यवाही करने में सक्षम नही दिख रहा| दमयंती सिंह ने कहा की यदि दो से तीन दिन के भीतर उनका भी मुकदमा दर्ज नही किया गया तो आन्दोलन की रूप रेखा बनायी जायेगी|

उन्होंने कहा की उनका बड़ा बेटा बीमार था वह कार्यालय से नही गया वही छोटा बेटा भी मौके पर नही था| इसके बाद भी उनके बेटों के नाम एफआईआर दर्ज की गयी |बीजेपी की गुंडई चरम पर है| दमयंती सिंह ने कहा की उनके घर में कई बार सत्ता में विधायकी रही| यदि उन्होंने ने गुंडई दिखाई होती तो सेनापति परिवार नही होता|

सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की योगी सरकार को देखना चाहिए की उनकी पुलिस और नेता जनपद में क्या कर रहे है| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा की समाजवादी सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से आगामी दो दिन बाद भेट करेगा| यदि कोई ठोस कदम नही निकला तो सपा सडकों पर उतर कर अन्दोंलन करेगी| सपा महासचिव मंदीप यादव ،करन सिंह، महेन्द्र सिंह कटियार، सरदार तोषित प्रीति सिंह रहे|