हंगामे के बाद बिना दुल्हन के लौट गयी बारात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दूल्हे के द्वारा अपनी जाति छिपाये जाने की जानकारी कन्या पक्ष को होने पर बारात में हंगामा हो गया| जिसके बाद कन्या पक्ष ने विवाह करने से इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही बापस लौट गयी|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बक्शी से बारात कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ पंहुची| बारात के पंहुचने के बाद कन्या पक्ष को पता चला की वर पक्ष ने अपनी जाति गलत बताकर विवाह करने की योजना बनायी है| जिस पर कन्या पक्ष ने हंगामा किया| जिस पर काफी भीड़ लग गयी| दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी| लेकिन बाद में कन्या व वर पक्ष में पुलिस को लिखित समझौता कराकर दोनों को शांत किया गया| बारात बिना दुल्हन के लौट गयी |