सड़क पर मुसीबत बनकर बह रहा पालिका का विकास

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले मोहल्ले आये दिन जलभराव से परेशान रहते है| पालिका में नाला सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों का वजट केबल कागजों में ही कलम घिसकर साफ किया जाता है| मौके पर हकीकत क्या है यह फ़िलहाल फोटो खुद व खुद बता रही है|
नगर पालिका में नाला सफाई के लिए बीते वर्ष ही लाखों का वजट पास हुआ था| लेकिन जनता को राहत कितनी मिली यह किसी को बताने की जरूरत नही है| जरा सी बरसात में हजी सड़के तालाब में तब्दील हो जाती है| सालों तक नालों की सफाई नही होत | गंदगी उसी में दम तोड़ देती है| जिसके बाद नाले चोक हो जाते है|
वर्तमान में यही हालत नगर के लोहाई रोड की है| जिसमे नाला मछरठठा के निकट नाला चोक होने से पानी सड़क पर बह रहा है| जिससे आने जाने वाले रहागीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है| यही हाल लाल दरवाजा बस अड्डे के बाद नाले का है|