सड़क पर उतर छपाई मजदूरों ने डीएम कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:छपाई कारखाने बंद होने से बेरोजगार हुए मजदूरों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मोनिका रानी के कार्यलय का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौपा|
बीते कई दिनों से छपाई कारखानों की बंदी के बाद बेरोजगार हुए हजारों की संख्या में मजदूर सड़क पर आ गये| सोमबार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में नगर के अंगूरीबाग़ से सैकड़ो की संख्या में मजदूर रैली में शामिल हुए| उन्होंने अंगूरीबाग़,घुमना,लाल दरवाजा,बढ़पुर,आवास-विकास,भोलेपुर,फतेहगढ़ चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया|
कलेक्ट्रेट गेट पर नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान,सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि ने उन्हें भीतर जाने से रोंक दिया| जिससे नोकझोंक हो गयी| भीड़ अधिक होने से फ़ोर्स भी बुला लिया गया| एएसपी त्रिभुवन सिंह भी कलेक्ट्रेट पंहुचे| बाद में डीएम कार्यालय में लक्ष्मण सिंह के साथ लगभग एक दर्जन लोग गये और डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा|
डीएम को दिये गये ज्ञापन में सर्वोदय मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 11 जनवरी तक मांगो पर विचार नही किया| जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया जायेगा|