सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज)दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला| पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के बघार नाले के निकट एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी होने की जानकारी बर्नाखुर्द निवासी गुड्डू ने थाने में दी| जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी| पुलिस ने पड़ताल शुरू की| लेकिन उसका कोई पता नही चला| मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नही चल सका|
युवक सफेद चेक की शर्ट व हल्के नीले रंग की पेंट पहने था|