स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल से भटके मरीज

FARRUKHABAD NEWS HEALTH जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:सोमबार से शुरू हुई संविदा कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के प्रथम दिन ही स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी| जिसके साथ ही मरीज भटकते रहे| कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताले लटके नजर आये| वही स्वास्थ्य कर्मियों कहा कहना है कि उनकी मांगे जब तक मानी नही जाती वह हड़ताल से नही हटेंगे|
लोहिया अस्पताल में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी यूपी राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित होकर धरने पर बैठ गये| प्रथम दिन संविदा कर्मियों की हड़ताल को संयुक्त राज्य परिषद,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन,स्टाफ नर्स संघ आदि संगठनों ने अपना समर्थन भी दिया| संगठन के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा ने बताया की अनिश्चित कालीन हड़ताल तब तक नही खत्म होगी जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगे नही मानी जाती|
हड़ताल के प्रथम दिन सोमबार को महिला ओपीडी के सर्वाधिक भीड़ रही दूर-दराज से आने वाली महिलायें चिकित्सक ना मिलने से मायूस होकर लौट गयीं| इस दौरान अध्यक्ष डॉ० गौरव वर्मा,कोषाध्यक्ष पुनीत पाण्डेय,साबिर हुसैन आदि रहे|