स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने बनाई कार्य बहिष्कार की रणनीति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 25 अक्टूबर को कार्य बहिस्कार करने की रणनीति बनायी| जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-दूसरे को आन्दोलन के दिन सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गयी|
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर पर कार्यबहिष्कार किया जाना है| जिसके चलते सभी आन्दोलन में सहयोग करें| इस दौरान संगठन की कार्यकारणी में व्लाक अध्यक्ष नीरज पाल, व्लाक मंत्री खुशबू एएनएम को व्लाक संगठन मंत्री कृष्णकान्त केके को बनाया गया|
मंत्री नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक वाजपेयी,प्रान्जुल तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ० पुनीत पाण्डेय, जिला संयोजक अंकित दीक्षित, साबिर हुसैन, आशुतोष, राजेश यादव आदि रहे|