स्कूल के सामने कुत्तों के बकरी को नोच डाला,विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: विधालय के सामने कुत्तों ने बकरी को नोच डाला| सूचना पर महिलायों ने मौके पर पंहुचकर जमकर हंगामा किया| पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

शहर कोतवाली आवास विकास निवासी ज्ञानेंद्र सिंह तोमर की पत्नी रिचा तोमर प्राइवेट विधालय चलाती है| उनके आवास के बाहर एक बकरी मरी हुई पड़ी थी| कुछ देर बाद गिहार बस्ती से तकरीबन दो दर्जन महिलायें पंहुची और हंगामा शुरू कर दिया| महिला राजरानी ने आरोप लगाया की ज्ञानेंद्र सिंह के पालतू कुत्तों ने उसकी बकरी को नोच डाला| जिससे उसकी मौत हो गयी| घटना की सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज राजेंश्वर सिंह मौके पर आ गये| चौकी इंचार्ज से महिलायों ने जमकर विवाद किया| बाद में महिलाये बकरी का शव लेकर चली गयी| महिला ने कादरी गेट चौकी पर तहरीर दी| लेंकिन पुलिस ने आवास विकास के लिये टरका दिया| आवास विकास व कादरी गेट पुलिस में सीमा विवाद फंसा है|

एसएसआई हरीशचन्द्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है| बकरी को नोचने वाले कुत्ते ज्ञानेंद्र के नही है| महिला मौके से शव लेकर चली गयी थी| तहरीर मिलने कार्यवाही की जायेगी |