सोमवती अमावस्या पर लाखों ने लगायी गंगा में आस्था की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट व ढाई घाट गंगा तट पर सोमवती अमावस्या के चलते सोमवार को श्रद्धालुओं ने भीड़ रही। श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। गंगा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट गंगा तट पर सुबह ही शहर के अलावा आसपास जनपदों के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। पुण्य की कामना के साथ गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ही सत्यनारायन कथा सुनीं और दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। पुरानी घटियाघाट के गंगा घाट पर भी स्नान को लेकर भीड़ रही जिससे जाम के हालात रहे| ढाई घाट गंगा तट पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर मन्नतें मांगी और पूजा अर्चना की। पुलिस व्यवस्था भी दुरस्त रही|