सेन्ट्रल जेल से छठी बार रिहा हुए 60 बंदी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: यूपी सरकार के निर्देश पर जारी आदेश के क्रम में शुक्रवार को पुन: 60 बंदियों को रिहाई मिल गयी| बंदी ख़ुशी-ख़ुशी अपने घर रवाना हुए| बीते 9 फरवरी से सेन्ट्रल जेल में 16 वर्ष की सजा पूर्ण कर चुके बंदियों की रिहाई का क्रम जारी है| जिसके चलते केन्द्रीय कारागार में शासन के आदेश पर पहले चरण में केन्द्रीय कारागार में शासन के आदेश पर पहले चरण में  9 फरवरी को 35 बंदियों की रिहाई की गयी थी|इसके बाद 12 फरवरी को 30 बंदियों को रिहा किया गया| 13 फरवरी को पुन:आदेश आने पर 61 बंदी रिहा किये गये थे| 16फरवरी को  78 बंदियों को रिहाई मिली थी|वही गुरुवार को शासन के फरमान पर सेन्ट्रल जेल से पांचवे चरण में एक बार फिर से 31 बंदियों को जेल से आजादी मिल गयी| 22 फरवरी को आदेश आने पर फिर 60 बंदियों को रिहाई दी गयी|