सेन्ट्रल जेल से एक साथ 37 कैदियों की होगी रिहाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL

फर्रुखाबाद:जेलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर प्रदेश सरकार ने अपनी नीति घोषित की थी। जिसके तहत सेन्ट्रल जेल फ़तेहगढ़ में निरुद्ध 16 वर्ष से सजा काट रहे 37 बंदियों की रिहाई के आदेश जारी हो गये है| जिन्हें शनिवार को खुली हवा में साँस लेनें का मौका मिलेगा|
सेन्ट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कुल बंदियों से 200 बंदी वह निकले जिन्हें शासन की निति के हिसाब से रिहाई मिलनी है| इन 200 सिद्ध दोष बंदियों की सूची शासन को भेजी गयी थी| सभी 200 बंदियों को रिहाई का इंतजार है| जिसमे से पहले चरण में फ़िलहाल 37 बंदियों को रिहाई होगी| यह वह बंदी है जो 16 वर्ष की अपनी सजा काट चुके है| उन्हें शासन के आदेश पर शनिवार को रिहा किया जा रहा है| 37 बंदियों के एक साथ रिहाई होने का शायद यह पहला मौका है| फ़िलहाल रिहा होने वाले बंदियों में ख़ुशी की लहर है| बंदी रात भर ख़ुशी में सो नही सके|
सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने जेएनआई को बताया की शनिवार को 37 बंदियों को रिहाई दी जा रही है|