सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता 101 वर्षीय बंदी की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते तकरीबन 35 साल से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की 101 साल की अवस्था में मौत हो गयी|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक बंदी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम फगुना अतनपुर निवासी 101 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र बद्री प्रसाद को हत्या के मामले में सिद्धदोष हुआ था| बीते लगभग 35 वर्ष पूर्व उसे 27 जून 1983 को न्यायालय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फतेहगढ़ के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी| बीते 18 दिसम्बर 2016 को उसे जिला जेल फतेहगढ़ से केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में दाखिल किया गया था|
बंदी अधिक उम्र होने के चलते बीमार भी चल रहा था| उसका कानपुर से इलाज भी चल रहा था| रविवार सुबह लगभग 6:20 बजे उसकी तबियत अचानक बिगड़ने पर उसे जेल की एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल लाया गया|उसे बंदी रक्षक श्याम सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसे लगभग 7 बजे मृत घोषित कर दिया गया| जेल अधीक्षक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सूचना दी| मृतक की पत्नी रामवती आदि परिजनों  का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पंचनामा तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार की देखरेख में भरा गया| जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|