फतेहगढ सेन्ट्रल जेल में कैदी की गला दबाकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद आजीवन कारबास की सजा काट रहे कैदी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी| जेल के अंदर से लगभग आठ घंटे के बाद शव बाहर निकाला गया| पुलिस ने पंचनामा भरकर सीएम की मौजूदगी में भेजा|
थाना मेरापुर के ग्राम नौली निवासी 69 वर्षीय हरिभान सिंह यादव पुत्र मुशीलाल यादव को हत्या के आरोप में बीते 20 अगस्त 2015 को आजीवन कारावास की सजा मिली थी| उसके साथ उसके भाई सत्यराम, मुखराम व वीरेन्द्र के साथ ही साथ तीन भतीजे को भी सजा मिली थी| जिसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था| जंहा से उसे बीते 31 दिसम्बर 2016 को केन्द्रीय कारागार में तबादला कर दिया गया| उन सभी को भी सेन्ट्रल जेल में ही तबादला कर दिया गया था|

वह सेन्ट्रल जेल की बैरक नम्बर दो में बंद था| उस बैरक में लगभग 145 कैदी बंद है| सोमबार को दो बजे उसका पानी फ़ैलने को लेकर कैदी 50 वर्षीय अमर सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी कालपी जालौन से विवाद हो गया| विवाद के दौरान हरिभान ने अमर सिंह पर चप्पल चला दी| जिससे आक्रोशित अमर सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी|
घटना की सूचना मिलने पर जेल विभाग में हड़कम्प मच गया| नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन, कोतवाल दधिबल तिवारी, एसएसआई दीपक कुमार व सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार पंहुचे| वही मृतक कैदी के परिजन भी सेन्ट्रल जेल पंहुच गये| तकरीबन आठ घंटे बाद लगभग आठ बजे शव को जेल से बाहर निकाल कर पंचनामा भरने के लिये भेज दिया गया|

सीएम जैनेन्द्र जैन ने बताया की आपस में हुये विवाद के चलते कैदी का गला पकड़कर उसे धक्का दे दिया| जिससे उसकी मौत हो गयी | उन्होंने बताया की पूरे मामले की न्यायिक जाँच के लिये लिखा गया है|