सेक्स रैकेट! पकड़ने गयी पुलिस,छत से कूदकर युवती साथियों सहित फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलिस ने सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर फ़ोर्स के साथ छापा मारा| पुलिस के आने की भनक लगते ही संदिग्ध युवती अपने साथियों के साथ छत से कूदकर फरार हो गयी| पुलिस खानापूरी करके लौट गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश प्रसाद गली के एक घर में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना डायल 100 को दी| डायल 100 मौके पर आ गयी| उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी| घुमना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार भारती आदि भी आ गये| इसी दौरान एक युवती व दो युवक छत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये|
पुलिस ने संदिग्ध घर में जाकर दबिश दी| घर पर एक महिला भोलेपुर निवासी मिली| उसने बताया की वह यहाँ ट्यूशन पढाने के लिये आती है| घर में तीन युवती व महिलाएं मिली| पुलिस खानापूरी करके चली आयी| मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी घटना के दौरान लोगों ने कहा बीते दिनों भी डायल 100 को सेक्स रैकेट की सूचना पर बुलाया गया था| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| कार्यवाही ना होने पर गंदा काम कराने वाली महिला ने साफ कहा था कि क्या करा लिया| पुलिस 10 हजार ले गयी और क्या हुआ| यह चर्चा भी मोहल्ले में आम थी| इसके बाद भी रविवार दोपहर बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस आने के दौरान ही आरोपी महिला अपने साथियों के साथ छत से कूदकर फरार हो गयी| पुलिस महकमा पूरे मामले को लेकर अनजान बन रहा है| घुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती ने बताया की उन्हें सेक्स रैकेट चलाये जाने के बारे में कोई भनक नही थी|
एसएसआई देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| वह मीटिंग में आये हुये है| मजे की बात है जिस घटना के विषय में पूरा शहर जान चुका है उसे पुलिस कह रही है जानकारी नही है| यह बात हजम नही हुई|