तो क्या सूत मिल ही खोलेगी शातिर की हत्या का राज!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीते तकरीबन डेढ साल से घर से गायब 40 वर्षीय शातिर बेचेलाल जाटव का कंकाल बीते 9 अप्रैल को सूत मिल में मिला। पुलिस मामले की जाँच कर रही थी की तभी घटना में नया मोड़ आ गया| महाराष्ट्र से आयी मृतक की पत्नी ने सूत मिल के सुरक्षा गार्ड के द्वारा ही हत्या किये जाने का आरोप लगाया है|

विदित है कि सूती मिल में तैनात कालीचरन को रविवार 9 अप्रैल को विभागीय फोन आया था। जिसमें मील की साफ सफाई के निर्देश दिये गये थे। आला अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद सुरक्षागार्ड कालीचरन सूती मिल की सफाई करा रहा था। तभी वहां उसे एक नर कंकाल दिखा। घटना की सूचना सुरक्षागार्ड ने थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस 10 अप्रैल को सुबह मौके पर पहुंची। दरोगा राकेश गुप्ता व उदयनारायण शुक्ला ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नही पंहुची थी|

गुरुवार को मृतक की पत्नी अनीता अपनी ससुराल पंहुची उसने पूरे मामले को ताश के पत्ते की तरह फेंट कर रख दिया| महिला ने साफ शब्दों में कहा कि उसका पति चोरी करता था| उसे कई बार मना किया लेकिन वह नही माना| उसका बंद पड़ी सूती मिल में आना जाना था| सुरक्षा गार्ड कालीचरन के साथ उसकी काफी दोस्ती थी| अनीता के अनुसार बीते लगभग 13 महीने पहले उसका पति बेंचेलाल जाटव कंपिल से महाराष्ट्र जाने के लिये निकला था| उस समय उसकी फोन पर बात हुई थी| लेकिन वह घर नही पंहुचा| तकरीबन चार महीने बाद अनीता ने फोन कर पूंछा तो ससुराल से पता चला की वह कंपिल में भी नही है| अनीता ने बताया कि वह अक्सर घर से कई-कई महीने के लिये गायब हो जाता था| जिस कारण उसने चिंता नही की |

जब उसका सूती मिल में कंकाल मिलने की खबर मिली तो अनीता बच्चो के साथ कंपिल आ गयी| अनीता ने आरोप लगाया कि उसका पति चोरी करने के बाद सूती मिल में ही रूपये का बटवारा करता था| जब गेट नही खुलता था तो वह अंदर कैसे जाता था| और जब वह खत्म हुआ तो भीतर कैसे पंहुचा| उसने सुरक्षा गार्ड काली चरन पर ही सबालिया निशान लगा दिये है| अनीता का आरोप है कि उसके पति की हत्या कि गयी है| हत्या के पीछे चोरी के माल का बंदर बाँट होने का शक ही जताया है|

थानाध्यक्ष कंपिल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि अभी पुलिस जाँच कर रही है| मृतक की पत्नी कि तरफ से अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|