सुहागिनों ने वट पूजन कर मांगा अटल सौभाग्य

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सोमवार को वट सावित्री पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर पति के दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। दोपहर बाद तक महिलाएं पूजन अर्चन करती रहीं।
महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और अखंड सुहाग की कामना की| वट पर्व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करता है। सुहागिनों ने श्रृंगार कर पूजन सामग्री, मौसमी फल, मिष्ठान के साथ परंपरा अनुसार पूजन किया।
सोमवार को वट सावित्री पूजा पर्व नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया| सुहागिनों ने वट वृक्ष की धागा के साथ परिक्रमा की। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सुहागिनों ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी। पूजन समापन के बाद सुहागिनों ने कन्याओं को दान दक्षिणा अर्पित की इसके बाद निर्जला व्रत का पारण किया। सुहागिनें सुबह से ही पूजन स्थलों पर पहुंचने लगीं और विधि विधान से पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना की।