सुरेन्द्र सिंह गौर सपा जिला उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी व सेक्युलर मोर्चा के बीच अब सियासी घमासान होने की सम्भावना है| जिसके चलते सपा से दागी पदाधिकारियों की सूची बनायी जाने लगी| बगाबत करने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के संकेत सपा आला कमान से मिल गये है| जिसके चलते सपा ने सेक्युलर मोर्चा का सहयोग करने के मामले में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर को पद से बर्खास्त कर दिया गया है|
सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव के खासमखास लोगों में शामिल सुरेन्द्र सिंह गौर को लेकर उसी दिन से कानाफुसी शुरू हो गयी थी जिस दिन जितेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए थे| कयास लगाये जा रहे थे की सुरेन्द्र सिंह गौर पर जल्द सपा कार्यवाही करेगी| बुधवार को सपा के जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि पार्टी आला कमान से निर्देश मिलने के बाद जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने सेक्युलर मोर्चा का लगातार सहयोग करने के मामले में जिला उपाध्यक्ष पद से सुरेन्द्र सिंह गौर को बर्खास्त कर दिया है| मंदीप ने बताया कि अन्य लोग भी चिन्हित किये जा रहे है जो लगातार सेक्युलर मोर्चा का सहयोग सपा में रहकर कर रहे है|