सीएम योगी का पुतला फूंकने में 51 प्रसपा नेताओं पर केस दर्ज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेताओं द्वारा सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया था| जिसमे पुलिस ने 20 प्रसपा नेताओं के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ विभिन्य धाराओं में मुदकमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक धर्वेन्द्र कुमार ने प्रसपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहन सिंह उर्फ़ मदन मोहन,दिलीप वाल्मीकि,दीपक सिंह,बाबी राज आर्यन,रिषभ चौहान,एकरार खां,धीरेन्द्र यादव,राजेश दिवाकर,नवल किशोर,अरविन्द कुमार,प्रशांत यादव,शिवा,अवनीश,शिव कुमार,अवनीश गुप्ता प्रिंस यादव, सुनीत,विनीत,वैभव कुल 20 नामजद किये गये है| इसके साथ ही साथ 25 से 30 कार्यकर्ता अज्ञात के खिलाफ धारा 188,341 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| मुकदमे की विवेचना सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार गौतम को दी गयी है|