सीएम के आदेश के बाद हो रहा अबैध निर्माण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सीएम के आदेश के बाद भी रविवार को अबैध निर्माण नही हटाया गया| बल्कि उसमे निर्माण कार्य होता जा रहा है| पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी आदेश नही मिला| मिलेगा तो गिरा दिया जायेगा|

नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने बीते दिन ही नेकपुर निवासी कुलदीप कटियार के नाम से नोटिस जारी किया था| आदेश कोतवाली फ़तेहगढ़ और ईओ नगर पालिका को भी भेजा गया था| इसके बाद भी रातो रात उस पर निर्माण कार्य चलता रहा| रातोरात जीना बनाने के लिये स्लेप डाल दी गयी| सूत्रों के मुताबिक पुलिस भी मौके पर गयी लेकिन कुछ देर के बाद बैरंग लौट गयी|

कोतवाली पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी आदेश प्राप्त ही नही हुआ है| आदेश मिलते ही कार्यवाही की जायेगी|