अपडेट: सीएचसी से अपहरण की गयी मासूम बालिका बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सीएचसी आयी मासूम दो वर्षीय बालिका अचानक गायब हो गयी| उसके अपहरण की आशंका जतायी जा रही थी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| पुलिस ने पिता की तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर ली| वही कुछ घंटे बाद पुलिस को बालिका एक गाँव में रोती हुई मिल गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भीखा निवासी आशिक की पत्नी रुखशाना के प्रसब के लिये बीते दिन सीएचसी में भर्ती किया गया था| उसने पुत्र को जन्म दिया| जिसके बाद उसकी शुक्रवार को सुबह छुट्टी होने वाली थी| उसके साथ उसकी दो वर्षीय पुत्री जूबी भी आयी थी| लेकिन वह सीएचसी ने कही गायब हो गयी| कुछ देर बाद परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने तलाशना शुरू किया| जबी कही भी पता नही चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी|
घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी| पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसी टीवी चेक किये| जिसमे एक युवक के पीछे बालिका जूबी जाती हुई दिख रही है| पुलिस ने जूबी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली| पुलिस उसकी तलाश में सक्रिय हो गयी| पुलिस सीसी टीवी के सहारे मासूम की तलाश में जुटी रही| पुलिस को कुछ घंटे बाद बालिका थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बरूआ नगला में मासूम बच्ची बरुआ नगला में डायल 100 को मिली| जिसके बाद कमालगंज थाना पुलिस उसे ले गयी| एसपी ने बालिका के मेडिकल के निर्देश दिए|
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बालिका बरामद हो गयी है| मामले जाँच की जा रही है|