सास से विवाद में महिला ने पुल से लगायी छलांग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)महिला का ससुराल में सास से विवाद होनें से रामगंगा के पुल से कूद गयी| जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय महिला नीतू पत्नी पुष्पेन्द्र का ससुराल में सास से विवाद हो गया| मंगलवार को शाम लगभग 4 बजे सास से विवाद होनें पर नीतू इटावा-बरेली हाई-वे पर पंहुची और रामगंगा के पुल से छलांग लगा दी|
घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| वही थानाध्यक्ष अल्लागंज दरोगा  शिव कुमार त्रिवेदी भी आ गये| घटना स्थल अल्लागंज का होने पर अल्लागंज पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया|