सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 11 जोड़े

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। इस दौरान कुल 11 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा|
नगर के बढ़पुर स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में विवाह की वेदी सजाई गयी|वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्मे पूरी की गयी| दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इसके साथ ही 9 जोड़ो ने हबन में आहुति दी| इसके बाद सभी ने जीने मरने की कस्मे ली| बीडीओ रामजी जायसवाल आदि रहे|