सामूहिक बलात्कार के बाद तीन दरिंदों ने उतारा था गोल्डी को मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बीते दिन खेत में दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी| घटना के बाद से एसपी ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया था| 24 घंटे के भीतर घटना करने के आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| जबकि एक फरार आरोपी पर ईनाम भी रखा गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी इंद्रेश यादव की 11 वर्षीय पुत्री गोल्डी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी| गोल्डी अपने पिता इंद्रेश के पास घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेतों में गयी थी| जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर दी थी| घटना के बाद से एसपी संतोष मिश्रा ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगायी और खुद क्षेत्र में सक्रिय रहे| शनिवार को शाम तीन बजे एसपी ने घटना का खुलासा किया| जिसमे उन्होंने कानपुर किदवई नगर निवासी राधेश्याम उर्फ़ राधे यादव पुत्र राधेश्याम उसके दोस्त जितेन्द्र पुत्र सत्यपाल निवासी लीलापुर को गिरफ्तार कर लिया|
एसपी ने बताया की बीते कुछ महीने पहले लीलापुर निवासी रिंकू पुत्र पप्पू व जितेन्द्र जिला जेल फतेहगढ़ में बंद थे| उसी दौरान जेल में कैदियों का उपद्रव हुआ और पथराव भी हुआ था| जिसमे कई बंदियों को अन्य जेलों में भेज दिया गया था| उसी के चलते रिंकू को भी जिला जेल फतेहगढ़ से उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया था| जंहा रिंकू की मुलाकात आरोपी राधेश्याम से हुई जो पहले से ही उन्नाव जेल में 302 व 376 के आरोप में बंद था| बीते कुछ महीने पूर्व ही राधेश्याम की जमानत हुई थी| रिंकू के द्वारा राधेश्याम ग्राम लीलापुर पंहुचा काम की तलाश में था| घटना वाले दिन राधेश्याम जितेन्द्र के खेत में पानी लगा | उसी दौरान छात्रा गोल्डी को देखकर आरोपी राधे आदि ने मासूम छात्रा के साथ पहले बलात्कार किया उसके बाद उसकी हत्या कर शव दफना दिया|
एसपी संतोष मिश्रा ने जेएनआई को बताया की एक आरोपी की अभी तलाश की जा रही है| गिरफ्तार किये गये आरोपियों पास्को एक्ट की कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही प्रयास होगा की इन्हे फांसी की सजा मिले|