सामान व नकदी लेकर भागे चोरो और ग्रामीणों में मुठभेड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर बीती रात चोरी कर भाग रहे चोरो व ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ हो गयी| लेकिन बाद में चोर भागने में कामयाब रहे| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |

गाँव के शाबिर अपनी पत्नी रुकसाना व बच्चो के साथ सो रहे थे| तभी देर रात चोर पड़ोसी अतीक के सूने पड़े मकान में चढ़कर शाबिर के घर में दाखिल हुये| चोर घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे| तभी रुकसाना शौच के लिये उठी| अचानक चोरो ने सूटकेस घर से बाहर फेंका| जिसकी आबाज सुनकर रुकसाना की चीख निकल गयी| चीख सुनकर परिजन एकत्रित हो गये|

उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरो का पीछा किया| चोरो ने पीछे आता देख फायरिंग कर दी| जिस पर ग्रामीणों ने भी जबाब में फायरिंग की| जिसके बाद चोर फरार हो गये| ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 डायल को दी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की | सूटकेस पास में ही पुरन लाल के खेत में पड़ा मिला| चोर 2500 सौ रूपये व अन्य कपड़े आदि चोरी कर ले गये| थानाध्यक्ष रजनेश चौहान ने बताया की चोरी उनके संज्ञान में है| फायरिंग की जानकारी नही हुई|