साउंड सर्विस मालिक की बंदरो के हमले से मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर0छत पर गये साउण्ड सर्विस के मालिक पर अचानक बंदरो ने हमला बोल दिया| जिससे वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरा उसे गम्भीर हालत में सैफई रिफर कर दिया गया| जंहा उसकी मौत हो गयी|

थाना क्षेत्र के मेरापुर निवासी 40 विनोदकुमार सक्सेना पुत्र रामबाबबू अपने घर की छत पर बंदर भगाने के लिये गया था| अचानक बंदर हमलाबर हो गये| अपनी जान बचाने के लिये वह भागा और छत से सड़क पर जा गिरा| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा हालत जादा गम्भीर होने पर उसे सैफई के लिये रिफर कर दिया गया|

सैफई में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी| विनोद की मेरापुर में ही साउण्ड सर्विस की दुकान है| घटना के बाद उसकी पत्नी सुषमा सक्सेना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|