साइकिल से पंहुच रहा आपका विधायक-आपके द्वार!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को साइकिल से बेहद लगाव हो गया है| वह सुबह तडके रोज साइकिल चलाकर आम जनमानस से मिल उनके हाल-चाल लेकर उन्हें जादू की छप्पी भी दे रहे है| आम जन मानस विधायक को अपने दरवाजे पर अचानक पाकर खुश से झूम उठता है|
दरअसल विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बीते कई महीनों से सुबह या तो पैदल या साइकिल लेकर सड़क पर निकल पड़ते है| साथ में उनके एक दो समर्थक के साथ ही सुरक्षा कर्मी ही रहते है| वह बाजार का भ्रमण कर कभी सब्जी वाले से हाथ मिलाते तो कही सफाई कर्मी को गले लगाते हुये मिलते है| विधायक का आम जनता के बीच जाने का यह प्रयास काफी सराहनीय साबित हो रहा है| जिससे आम जनता उनसे सीधे सड़क पर खड़े होकर सम्बाद कर रही है|
अक्सर जनप्रतिनिधियों को बड़ी गाड़ियों में जाते देखा जाता है| लेंकिन सुबह के समय सदर विधायक मेजर पूरी तेजी के साथ आपके द्वार आने के लिये निकलते है| उनके इस कार्य की काफी चर्चा आम जनमानस के बीच है| विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जेएनआई को बताया कि साइकिल से स्वास्थ्य व समाज दोनों को लाभ पंहुच रहा है| साइकिल चलाने से शारीर तो स्वास्थ्य रहता है साथ ही आम जनता से मिलने का सुनहरा मौका भी मिल जाता है|