सांडो की भिंडत में कोतवाल व सीओ की जीप पलटते-पलटते बची,भगदड़

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेश के बाद भी नगर पालिका का जानवरों को पकड़ने का आभियान तेज नही चल पा रहा है| जिसके चलते आये दिन आवारा जानवरों के द्वारा घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है| सोमवार को दो सांडो की भिंडत से भगदड मच गयी| इसी दौरान कोतवाल की जीप भी पलटते-पलटते बची|

सोमवार को सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा व शाम शहर कोतवाल अनूप निगम लाल दरवाजे पर मौजदू थे| तभी दो आवारा सांड आपस में लड़ने लगे| देखते ही देखते उनकी खूनी लड़ाई शुरू हो गयी| लड़ाई इतनी खतरनाक की दोनों एक दूसरे के खून पीने को तैयार| भिडंत के दौरान भगदड मच गयी| कोतवाल ने फ़ोर्स के साथ भीड़ को अलग हटाया| इसी दौरान सांड लड़ते-लड़ते कोतवाल की जीप के पास पंहुचे और उसमे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे गाड़ी के एक तरफ के पहिये जमीन से काफी ऊपर उठ गये| वही सीओ सिटी की गाड़ी में भी टक्कर मारी|

पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उन्हें भगा पाया| प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि वह मंगलवार को इस सम्बन्ध में ईओ नगर पालिका को इस सम्बन्ध में रिपोर्ट देंगे| नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता ने जेएनआई को बताया कि उनका अभियान चल रहा है| आवारा जानवर लगातार पकड़े जा रहे है| लेकिन उनके पास संसाधनो की कमी है| जिसके चलते अभियान गति नही पकड़ पा रहा है| मंगलवार को लाल दरवाजे से शहर के भीतर अभियान चलाने का प्रयास किया जायेगा|